जीवन दान
माँ .......
कौन है???
माँ मैं बोल रही हूँ
यहाँ तुम्हारी कोख में
तुम बोल सकती हो?
हाँ माँ....
मैं बोल सकती हूँ
सुन सकती हूँ
महसूस कर सकती हूँ
सीख सकती हूँ
माँ.....
मैं इस दुनिया में
आऊँगी ना?
मैं जीना चाहती हूँ
दुनिया देखना चाहती हूँ
तुम्हारी गोद में
खेलना चाहती हूँ
माँ.....
मेरे साथ मेरा भाई भी है
अगर सिर्फ किसी एक को
जीवन दान दे सको तुम
तो किसे दुनिया में लाओगी माँ?
तो किसे दुनिया में लाओगी माँ?
सिम्मी मैनी

No comments:
Post a Comment