सभी मित्रों को मेरा प्यार भरा नमस्कार ,
कहते हैं खुशियाँ बांटने से बढ़ती हैं तो मैंने सोचा की क्यों ना मैं भी आप के साथ अपने दिल की बात और एक छोटी सी सफलता बाँट लूँ ,,,, मैं सिम्मी मैनी एक ग्रहिणी ,माँ , पत्नी ,बेटी ,बेहन , बहु और दोस्त हूँ ,,,,,जाने कितने ही रिश्ते है जो शब्दों में बाँधे नहीं जा सकते ,,,,,इन्ही रिश्तों को निभाते हुए अपनी आम सी ज़िन्दगी में मैंने एक खास सपना देखा जो अपनों की दुआओं और परमात्मा की असीम कृपा से पूरा हुआ ,,,,मेरी एक ऑडियो cd जिसमें की नौ भजन हैं वीनस कंपनी द्वारा रिलीज़ की गयी है ,,,यह भजन मैंने ही लिखे हैं ,,,इनकी धुन भी मैंने ही बनायीं है ,,,और परमात्मा की दया से यह गीत गए भी मैंने ही हैं ,,,,संगीत जसपाल मोनी जी ने दिया है और वीडियो यशुदास जी ने बनाया है ,,,,,इस एल्बम का नाम है "जाने क्या ले जाएँगे हम " the ultimate truth of life
इस एल्बम के सभी गीत अपने आप में जीवन दर्शन को समेटे हुए हैं ,,,,,यह दरअसल मेरे अनुभव हैं जो ईश्वर के दिशा निर्देश से भजन बन गए ,,,यह भजन आप वीनस के offical site पर देख सकते हैं ,,,,इसके लिए आपको you tube पर simmi maini टाइप करना होगा ,,,,चाहें तो jane kya le jayenge hum भी टाइप कर सकते हैं ,,,,मुझे उम्मीद है की मेरी यह छोटी सी कोशिश आपके पसंद आएगी और शायद आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव ला सकेगी ,,,,,,,कृपा इस एल्बम को अपनी दुआएँ और आशीर्वाद दें
धन्यवाद
सिम्मी मैनी
No comments:
Post a Comment