नमस्कार
आज आप सभी के साथ अपनी एक छोटी सी उपलब्धी बाँटना चाहती हूँ ,,,,बरसों की मेहनत के बाद मेरी एक cd वीनस कंपनी ने रिलीज़ की है ,,,,इसमें नौ आध्यात्मिक गीत है ,,,,यह भजन मैंने ही लिखे हैं ,धुन भी मेरी है और गाए भी मैंने ही हैं ,,,,,यह सभी गीत आप you tube पर भी देख सकते हैं ,,,,इसके लिए आपको you tube पर simmi maini टाइप करना होगा ,,,,इस एल्बम का नाम है " जाने क्या ले जायेंगे हम ",,,,,,इसी एलबम का एक गीत आपके साथ बाँट रही हूँ ,,,,शायद आपको पसंद आये ,,,,,,
जाने क्या ले जायेंगे हम
जाने क्या ले जाएंगे हम
जब इस दुनियां से जायेंगे
बंद मुठ्ठियाँ खुल जाएँगी
कोई बोल बोल ना पाएँगे
जाने क्या ,,,,,,जाने क्या
ढूंढेगे हम तब कुछ ऐसा
जो अपने संग जाए
महँगे कपडे या गहने ले लें
जो थे मन को भाए
ना संग चलेंगे महल चौबारे
ना ही भाई बहनें
जाने क्या ,,,,,जाने क्या
जिस तन का श्रृंगार किया था
जिस घर को कभी संभाला था
जिस धन को कभी समेटा था मैंने
जिन रिश्तों में रस डाला था
देखो सब कुछ छोड़ चले हम
कोई काम ना आया
जाने क्या ,,,,,जाने क्या
सत्संग किया होता हमनें
तुमनें तो बहुत समझाया था
तेरा नाम लिया होता हमनें
यह जग तो बहुत पराया था
अब संग चलेंगे कर्म हमारे
अपना साथ निभाने
बस यही ले जायेंगें हम
जब इस दुनियां से जायेंगें
बस यही ले जाएंगें हम
बस कर्म ले जायेंगे हम
सिम्मी मैनी

जाने क्या ले जायेंगे हमजाने क्या ले जाएंगे हम
जब इस दुनियां से जायेंगे
बंद मुठ्ठियाँ खुल जाएँगी
कोई बोल बोल ना पाएँगे
जाने क्या ,,,,,,जाने क्या
ढूंढेगे हम तब कुछ ऐसा
जो अपने संग जाए
महँगे कपडे या गहने ले लें
जो थे मन को भाए
ना संग चलेंगे महल चौबारे
ना ही भाई बहनें
जाने क्या ,,,,,जाने क्या
जिस तन का श्रृंगार किया था
जिस घर को कभी संभाला था
जिस धन को कभी समेटा था मैंने
जिन रिश्तों में रस डाला था
देखो सब कुछ छोड़ चले हम
कोई काम ना आया
जाने क्या ,,,,,जाने क्या
सत्संग किया होता हमनें
तुमनें तो बहुत समझाया था
तेरा नाम लिया होता हमनें
यह जग तो बहुत पराया था
अब संग चलेंगे कर्म हमारे
अपना साथ निभाने
बस यही ले जायेंगें हम
जब इस दुनियां से जायेंगें
बस यही ले जाएंगें हम
बस कर्म ले जायेंगे हम
सिम्मी मैनी
No comments:
Post a Comment