साथ छोड़ जाते हो
तुम सदा साथ चलते हो

हँसती हूँ तो हँसते हो
रोती हूँ तो रोते हो
मेरी हर एक अदा
भाती है तुम्हे
तभी तो हर वक़्त
पीछा करते हो
डरते हो मैं कहीं
खो ना जाऊँ
इतना प्रेम करते हो मुझसे
पर ऐ मेरे साये
अँधेरा होने पर
तुम भी क्यूँ
साथ छोड़ जाते हो..........
सिम्मी मैनी
No comments:
Post a Comment