सुप्रभात मित्रों
आज गाँधी जयंती के अवसर पर बापू के अनेकों अनेक गुण दिल पर दस्तक दे रहे हैं ,,,,एक व्यक्ति जो शारीरिक रूप से शायद इतना आकर्षक नहीं था ,बहुत कम ज़रूरतें ,और सादा जीवन ,,,,,एक ऊँची सोच ,अलग नज़रिया और लोगों को स्वयं से जोड़ लेने की अद्धभुत क्षमता ,,,,जाने कितनी ही ऐसी बातें हैं इस महान व्यक्तित्व के बारे में जिन्हे याद कर के सर क्ष्रद्धा से झुक जाता है ,,,,आज जहाँ व्यक्ति लम्बे भाषण ,नाम और रुतबे के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहता है उन्होंने अपनी सादगी ,अहिंसा और धृण निश्चय के बल पर पूरे देश को अपने पद चिन्हों पर चलाया और हमें गुलामी की ज़ंजीरों से मुक्त कराया ,,,,वह एक निडर व्यक्तित्व के मालिक थे ,,,कितनी आसानी से सभी सुख सुविधाओं का परित्याग कर दिया और सिर्फ एक धोती और लाठी ने वह कमाल कर दिखाया जो बेशुमार दौलत और रुतबा नहीं कर सकता ,,,,आज इस अवसर पर भारत में स्वछता अभियान का आरम्भ हो रहा है ,,,,देश की सफाई के साथ साथ मन की सफाई भी आवश्यक है ,,,,आज भारतीय नोट पर जब गांधी जी का चित्र देखती हूँ तो मन विचलित हो जाता है ,,,,हर बार जब पैसा हाथ में होता है तो
संकल्प आता है मन में ,,,,क्या यह कमाई मेह्नत की है ? ,,,क्या जो पैसा में घर में अपनी संतान के पालन पोषण में इस्तेमाल कर रही हूँ वह ठीक तरीके से कमाया गया है ,,,क्योंकि धन एक भी एक महत्वपूर्ण साधन है जो हमारा चरित्र निर्माण करता है ,,,,इसी के कारण इंसान सभी दुष्कर्म करता है और दलदल में धंसता चला जाता है ,,,,,इसी प्रकार जब पैसा खर्चना होता है तो मन खुद से सवाल करता है ,,,क्या इतने महत्वपूर्ण साधन का इस्तेमाल सही स्थान पर और सही तरीके से किया है ,,,और इस खर्च से चरित्र निर्माण होगा ?सफाई का आरम्भ मन से करें देश स्वयं ही पवित्र हो जायेगा ,,,,स्वछता एक संस्कार है ,,,जब इसकी आदत पड़ जाती है तो मन , स्थान और सोच सब पवित्र हो जाता है ,,,,गांधी जी का चित्र मुझे हर बार यह सन्देश देता है की धन का सदुपयोग यदि हर व्यक्ति करे तो हमारा देश संसार के शीश पर कोहिनूर की तरह जगमगाता रहे ,,,,,,,
सिम्मी मैनी
good morning friends
on this auspicious occasion of gandhi jayanti i am thinking of bapu,s strengths and qualities ,,,i am bound to bow my head in front of a great personality who was physically not very strong and attractive but had limited needs , simple living and high thinking was his motto , owner of different and unique thought process , and person who had great ability to enroll people ,,,,in present times which money , authority and power can not create , he created with his simplicity ,,,,the whole nation was being enrolled and india was declared as a free nation ,,,,he was a fearless personality who left all his comforts easily and his lathi and dhothi created what financial treasures and ultimate authority could never create ,,,,,today cleanliness campaign has been declared in our country on this occasion ,,,,but i think before we work on physical cleanliness it is important to clean our thoughts ,,,,whenever i look at bapu,s image on indian currency ,,,it reminds me of his great character , qualities and strengths ,,,i am bound to think that is it my hard earned money? and how i have earned this most important resource? because this
will built my children character, future and destiny ,,,,similarly whenever i spend money i thought comes to my mind weather this will be used in constructing or destructing my qualities and character ? cleanliness is a deep rooted sanskar ,,,,once we have this sanskar of purity it is present in all areas of our life ,,, in our thoughts , environment and country ,,,, image of gandhi ji always tells me that if each one of us use our financial resources in right way our country will surely make its own mark world wide
simmi maini

No comments:
Post a Comment