Sunday, 8 June 2014

कठिन परिस्थितियाँ (difficult situations)


       कठिन परिस्थितियाँ  (difficult situations)

परिस्थितियाँ  भी अजीब हैं
एक तिलस्मी आईने की तरह
जब सहज हैं
तो मेरा अक्स धुँधला है
और ,,,,
जब कठिन हैं
तो मेरा अक्स
साफ़ नज़र आता है

इस कठिनाई में
पहचान हो जाती है खुद से
अपनी हर खूबी और खामी से
अपनी परखने
और ,,,
निर्णय करने की शक्ति से
अपने हर रिश्ते से
और अपनी ताकत से

यह जादुई परिस्थितियाँ
कहीं कर्मों के खाते में
कैद होती हैं शायद
और सही वक़्त आने पर
जीवन के सहज रूप से
बहते दरिया में
चट्टान बन कर आती हैं
और,,,,,
 हिम्मत की छलाँग  लगाकर
 हम पार होना
सीख जाते हैं

सिम्मी मैनी
08/06/2014

No comments:

Post a Comment