Friday, 13 June 2014

फिल्म (film)



                     फिल्म (film)


ज़िन्दगी के इस बड़े परदे पर 
अनगिनत कलाकार हैं ,,,,
कहानी के आधार पर 
हर किसी का आना जाना 
पहले से तय है 
कुछ  कलाकार लीड रोल (lead role ) में 
तो कुछ गेस्ट एपियरन्स(guest appearance)
मुझे मिला है मेन  रोल (main role)
सभी कहानी के मुताबिक 
सिर्फ अपना पाट बजाते हैं 
कहीं कोई कमी नहीं 
कोई फरेब करता है 
तो कोई राजनीति 
कोई सहारा देता है 
तो कोई साँसे भी 
छीन लेता है 

पर गुस्सा और गम कैसा ?
ज़िन्दगी की फिल्म मनोरंजक हो 
इसलिए इसमें 
हर पात्र ज़रूरी है 
मज़े की बात यह है 
की इस फिल्म में 
मैं अपना रोल 
अपनी सोच से गढ़ सकती हूँ 

अगर मैं एक 
कामयाब कलाकार हूँ 
तो क्रियेटिव (creative)  भी हूँ 
और जानती हूँ 
सामने वाले कलाकार को 
कैसे संभालना है 
अगर मेरा डील (deal) करने का तरीका 
घिसा पिटा नहीं है 
और रास्ता सही है 
तो  मेरी  ज़िन्दगी की फिल्म 
सुपर डूपर हिट है 

सिम्मी मैनी 
13/06/2014

 

Sunday, 8 June 2014

कठिन परिस्थितियाँ (difficult situations)


       कठिन परिस्थितियाँ  (difficult situations)

परिस्थितियाँ  भी अजीब हैं
एक तिलस्मी आईने की तरह
जब सहज हैं
तो मेरा अक्स धुँधला है
और ,,,,
जब कठिन हैं
तो मेरा अक्स
साफ़ नज़र आता है

इस कठिनाई में
पहचान हो जाती है खुद से
अपनी हर खूबी और खामी से
अपनी परखने
और ,,,
निर्णय करने की शक्ति से
अपने हर रिश्ते से
और अपनी ताकत से

यह जादुई परिस्थितियाँ
कहीं कर्मों के खाते में
कैद होती हैं शायद
और सही वक़्त आने पर
जीवन के सहज रूप से
बहते दरिया में
चट्टान बन कर आती हैं
और,,,,,
 हिम्मत की छलाँग  लगाकर
 हम पार होना
सीख जाते हैं

सिम्मी मैनी
08/06/2014

Friday, 6 June 2014

ज्वालामुखी ( volcano)

   

    ज्वालामुखी ( volcano)

हम शान्ति   की खोज
करते  करते
 कई बार
खामोश हो जाते  हैं
इस चुप्पी में ढूँढ़ते हैं
असीम शान्ति  को
हाँ ,,,,,,
मौन तो ज़रूरी है
शांति के लिए
पर ज़ुबाँ का नहीं
बल्कि मन का

सिर्फ शब्द नहीं
मन में निरंतर बात करते
संकल्प  सोने चाहियें
जानते हैं उनके सोते ही
भीतर से फूटेगी
शांति की अमृतधारा
और ये आत्मा
पवित्रता में नहा जाएगी
वरना तो ,,,
 खामोश शब्दों का ज्वालामुखी
धधकता रहेगा  अंतर में
और मन और आत्मा
दोनों को सुलगाता रहेगा

सिम्मी मैनी
06/06/2014