Thursday, 19 July 2012

संकल्प

    संकल्प       

यह मेरे संकल्प हैं
या फिर चुम्बक 
ना जाने कैसे
इतनी तेज़ रफ़्तार से
अपने जैसी परिस्थिती
मेरे जीवन में 
खींच लाते हैं
हाँ !!
बिखरी जो पड़ी हैं
ढेरों परिस्थितियां 
इस विस्तृत ब्रह्माण्ड में 
अपने जैसे संकल्प के 
इंतज़ार में,,,,,,,
इधर मैंने सोचा
और उधर पाया

अब तो अपने
हर विचार पर
नज़र रखती हूँ
जांचती रहती हूँ उन्हें
पल पल
कहीं भटक ना जायें
भूले से भी,,,,,
ना आ जाए कहीं 
नफरत और बेचारगी
इस चंचल मन 
और,,,,,,
तेज़ी से
दौड़ते दिमाग में 

जानती हूँ
बस क्षण भर में उतरेगी
संकल्प से मिलती परिस्थिती 
मेरे जीवन में
और फिर मैं 
प्रभु से पूछूंगी 
मेरे साथ ही ऐसा क्यों ?
और परमात्मा का
फिर वही पुराना जवाब
मुझसे क्या पूछती हो?
अपने संकल्पों से पूछो
अपने संकल्पों से पूछो 

सिम्मी मैनी 

No comments:

Post a Comment